Taekwondo competition का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में Taekwondo competition का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से कक्षा पॉंचवीं के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका अध्यापक दिनेश ने निभाई। मुख्य अतिथि रिया गांधी रही। प्रतियोगिता में बच्चों में बहुत जोश व उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों के दो-दो राउंड हुए। इसके आधार पर सुभाष सदन व टैगोर सदन आगे आए। अंत में टैगोर सदन प्रथम स्थान पर रहा। सुभाष सदन द्वितीय स्थान पर रहा। प्रथम स्थान में सचिन, युवराज, उत्कर्ष, दिव्यांश, योहान व प्रिंस रहे।
सभी विजेताओं को प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बधाई और मेडल तथा सर्टिफिकेट दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं द्वारा बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

Comments