Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 3, 2025 Tags: , , , ,

 BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें चारों सदनों के बच्चों ने भाग लिया 26 अप्रैल 2025 को लीग क्रिकेट का आयोजन किया गया इसमें 9वी व दसवीं की छात्राओं ने भाग लिया प्रत्येक सदन से 18 छात्राओं ने भाग लिया पहला मैच दयानंद और नेहरू के बीच में हुआ जिसमें नेहरू सदस्य विजेता घोषित हुआ दूसरा मैच विवेकानंद और टैगोर के बीच में हुआ जिसमें विवेकानंद विजेता रहा तथा अंतिम मैच नेहरू और विवेकानंद के बीच में हुआ जिसमें नेहरू सदन की विजेता रहा इस प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप प्रथम नेहरू द्वितीय विवेकानंद तृतीय दयानंद रहा इसी खेल प्रतियोगिता के अगले चरण में छठी से आठवीं तक कि छात्रों ने भाग लिया रस्सा कस्सी  के खेल में चारों सदनों की छात्राओं ने खूब जोर आजमाइश की! सफलता का श्रेय  विवेकानंद सदन के हिस्से में आया जबकि द्वितीय स्थान पर टैगोर में तृतीय स्थान पर दयानंद रहा इसी के अगले चरण में फन गेम के अंतर्गत चारों सदनों की चौथी व पांचवी की छात्राओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दयानंद द्वितीय स्थान पर टैगोर व तृतीय स्थान पर विवेकानंद रहा खेल प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक करने का श्रेय खेल के खेल विभाग को जाता है इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य , उप प्रधानाचार्य, जूनियर प्रभारी तथा सभी सदनों की अध्यापिकाएं वह संबंधित कक्षा की छात्राओं ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी द्वारा प्रस्तुत करके प्रधानाचार्य ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई दी

Comments