आर्य कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने समूह नृत्य में हासिल किया प्रथम स्थान
BOL PANIPAT : बुधवार 23 जुलाई 2025, सोनीपत स्थित दीन बन्धु चौधरी छोटूराम विश्वविद्यालय में एनसीसी की 12 एचआर बटालियन, सोनीपत द्वारा 10 दिवसीय शिविर का आयोजन करवाया गया। शिविर आर्य में कॉलेज के कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया। बुधवार को कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने विजेता कैडेट्स का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर बधाई देते हुए स्वागत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही कॉलेज की एनसीसी इकाई के एएनओ डॉ. शिव नारायण को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी।
कॉलेज उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई से 21 जुलाई तक सोनीपत स्थित दीन बन्धु चौधरी छोटूराम विश्वविद्यालय में एनसीसी की 12 एचआर बटालियन, सोनीपत द्वारा 10 दिवसीय शिविर का आयोजन करवाया गया। शिविर में 22 महाविद्यालयों के लगभग 250 कैडेट्स ने भाग लिया। डॉ. सिंह ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज की एनसीसी इकाई समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर व समाज हित के कार्य भी करती रहती है।

Comments