मुख्यमंत्री ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरीये प्रदान की जरूरतमंद लोगों को मदद
-वर्चऊल रूप से हुआ वित्तीय सहायता वितरण समारोह का हुआ आयोजन
-हर जरूरत मंद को योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 5 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0, दयालु योजना व आगजनी से फसल नुकसान के मुआवजा के तहत करोड़ों रूपये की आर्थिक मदद जरूरतमंद लोगों को प्रदान की। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कमार दहिया ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया की सरकार की योजनाओं को जिले के नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ प्रदान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि सरकार की सोच हर जरूरतमंद को लाभ दिलवाने की रही है। किन्हीं कारणों से जिन लोगों की फसल आगजनी का शिकार हुई उन्हें भी सुरक्षा के तहत लाभ पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली योजना के अलावा कैंसर बिमारी से पीडि़त लोगों को भी सहायता प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों की फसल आगजनी का शिकार होकर नष्टï हुई है उन्हें सहायता प्रदान की गई है। यह सर्वे के बाद जिन लोगो के नाम आए उन लोगों को बीज और खाद का प्रावधान भी किया है।
उपायुक्त विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि राज्य सरकार के सभी योजनाओं का जिले के लोगों को पात्रता के हिसाब से दिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि बुढ़ापा पैंशन, लाडली पैंशन, के जो पात्र हैं उन्हें पात्रता के आधार पर सरकार की योजना का लाभ दिया गया। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह,निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, कृषि विभाग के एसडीओ देवेंद्र कुहाड़ के अलावा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद है।

Comments