समाधान शिविर में अधिकारियों की मेहनत से हो रहा जिले के नागरिकों की समस्याओं का समाधान: नगराधीश टीनू पोसवाल
-प्रशासन के प्रयासों से नागरिकों को मिल रहा जनता समाधान शिविर का भरपूर लाभ
-शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 28 समस्याएं, हर समस्या का होगा समाधान
-ज्यादातर समस्याएं पुलिस, पैंशन, क्रीड से जुड़ी पहुंची
BOL PANIPAT , 19 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की सकारात्मक सोच से प्रदेश के नागरिकों का भाग्य उदय हो रहा है। नागरिकों के मन में सरकार की कार्य प्रणाली के प्रति लगातार विश्वास बढ़ा है। जिस प्रकार से लोगों के कार्य उचित समय पर हो रहे हैं उससे प्रदेश में सरकार की छवि और मजबूत होती जा रही है।
सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि लोग पूरे विश्वास के साथ जनता समाधान शिविर में पहुंचते हैं व अपनी समस्याओं का समाधान तत्काल करवाते हैं। अब ये समाधान शिविर सोमवार व वीरवार को लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि अधिकारियों की कड़ी मेहनत का लाभ आम जन को मिल रहा है व उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो रहा है।
डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया ने कहा कि हम पूरे समय डयूटी करके इतना पुण्य नहीं कमाते जितना मात्र दो घंटे में दूर दराज से आये लोगों की समस्याओं का समाधान करके कमाते हैं। लोगों से मिल रही दुआओं का हमें भी लाभ मिलेगा हमें इसको ध्यान में रख कर लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करना चाहिये।
डिप्टी सीईओ कंचन लता ने बताया कि समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा ज्यादातर वहीं समस्याएं दी जा रही है जो मुख्य रूप से हमारे विभागों से जुड़ी हुई होती है। हमें समस्या के समाधान की पूरी जानकारी है इसमें देरी नहंी होनी चाहिये। हमें अपने अनुभव का लाभ नागरिकों को देना चाहिए।
शांति नगर में लतीफ गार्डन से आए कुछ लोगों ने गली का शत्रुघ्न उत्साह उठाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया नगराधीश उन्हें संबंधित विभाग को जांच की आदेश दिए। प्रार्थी प्रताप सिंह वार्षिक उटपुरानी 50 वर्ष पुरानी जर्जर हुई बिजली की तार बदलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। नगराधीश ने यूएच बीवी एन के एससी को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी वीना देवी ने राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। नगराधीश ने तत्काल कार्रवाई करने के डीएफएससी को निर्देश दिए। प्रार्थी राजकुमार जो दिव्यांग है ने शिविर में अपना राशन कार्ड बनवाने व इनकम कम करवाने के लिए प्रशासन से विनती की। नगराधीश ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 28 समस्याएं पहुंची जिन पर नगराधीश ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीटीओ हजारा सिंह, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, सहायक जिला रोजगार अधिकारी विनीता, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, डीडीए डॉ. आत्मा राम गौदारा, एलडीएम राजकुमार, पशु चिकित्सक डॉक्टर अशोक लोहान, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments