Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होता है बेहद जरूरी: सीएमओ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at February 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 25 फरवरी। जिला के सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पैरामेडिकल स्टाफ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. जितेन्द्र कादियान ने मानसिक रोगियों से सम्बंधित समस्याओं को लेकर स्टाफ के साथ जानकारियां सांझा की। डॉ. जितेन्द्र कादियान ने बताया कि हर नागरिक को अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

प्रशिक्षण के दौरान मानसिक विभाग की ओर से मनो रोग चिकित्सक डॉ. मोना नागपाल ने बताया कि कई मानसिक रोग वंशानुगत होते हैं, जिससे लगता है कि ऐसे लोगों में जिनके परिवार को कोई सदस्य मानसिक रोग से ग्रस्त होता है उन लोगों में मानसिक रोगी होने की अधिक सम्भावना होती है।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञो के अध्यन्न के बाद यह पाया गया है कि कई मानसिक रोगो का सम्बंध एक ही नही बल्कि जीवन के अनेकों विकारों से होता है। इसी कड़ी में विनोद कुमार मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने सम्बोधन में बताया कि किशोर मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों को सम्बोधित नही करना बाद के जीवन को प्रभावित करता है और दोनों ही शारिरिक व मानसिक स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है।

इस अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ललित वर्मा व कार्यक्रम के निगरानी व मूल्यांकन अधिकारी अनुरोध खर्ब, स्टाफ नर्स संगिता, पूनम व साईक्लोजिस्ट रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments