Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


दंपत्ती व बेटे पर हमला कर लूटपाट करने मामले में आठवें आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 जून 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने विद्यानंद कॉलोनी निवासी दंपत्ती व उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर लूटपाट करने मामले में रविवार को आठवें आरोपी सिवाह निवासी चांद को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी चांद ने उक्त मामले में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत करवाई हुई है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को मामले में शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे पुलिस बेल पर छोड़ दिया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले में पहले आरोपी छोटू राम चौक निवासी रोशन उर्फ मोटा, नलवा कालोनी निवासी जफर, विद्यानंद कॉलोनी निवासी अकरम, घसौली निवासी आसिफ, बापौली निवासी दिलशाद व मुबारिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। और जगदीश नगर निवासी आरोपी विक्की को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विक्की ने भी माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत करवाई हुई है।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में विद्यानंद कॉलोनी निवासी नाजिम पुत्र ईलियास ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 8 जनवरी बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने पिता ईलियास व मा वशीला के साथ अपने घर के सामने खड़ा। तभी दिलशाद, मुबारिक, सानू, अकरम, राहुल भुरी दस पंद्रह लड़को को साथ लेकर वहा आए। सभी आरोपी डंडों, गंडासे व तेजधार हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने उन सभी का रास्ता रोककर डंडो व तेजधार हथियरों से हमला कर दिया। उसके पिता का दांत तोड़ दिया। आरोपी दिलशाद ने उसकी जेब से 4500 रूपए छीन लिए और अन्य आरोपियों ने उसकी मा से मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने बचाव के लिए शौर किया तो गली के काफी लोग मौके पर इक्कठा होने लगे। सभी आरोपी लोगों को इक्कठा होते देख जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित कारों में बैठकर मौके से फरार हो गए। थाना चांदनी बाग में नाजिम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूट की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments