Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


स्वतंत्रता सेनानियों, मातृभाषा सत्याग्रहियों व आपातकाल सत्याग्रहियों को हरियाणा सरकार का तोहफा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 10, 2025 Tags: , , , , , ,

-आपातकाल सत्याग्रहियों की पेंशन बढ़ाकर की 20,000 रुपए
-स्वतंत्रता सेनानियों व आश्रितों को मिल रही 40,000 रुपए सम्मान पेंशन

BOL PANIPAT , 10 जून। हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों, हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों व आपातकाल सत्याग्रहियों मासिक पेंशन में अभूतपूर्व वृद्धि की है। यह पेंशन पहली जुलाई 2024 से लागू हो गई है। डीसी डॉक्टर विरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कई योजनाएं शुरू की हैं। हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना दिसम्बर 2017 से शुरू की गई थी। इसके तहत लोकतंत्र सेनानियों व उनकी विधवाओं को मासिक पेंशन दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि पहली जुलाई, 2024 से उनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपए से बढकऱ 20,000 की है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा तथा वोल्वो बसों में 75 प्रतिशत किराया माफ किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त देने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

मातृभाषा सत्याग्रहियों की पेंशन को बढ़ाकर किया 20,000 रुपए

डीसी डाक्टर वीरेदंर कुमार दहिया ने बताया कि हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन को भी 10 हजार रूपये से बढ़ाकर 20,000 रुपए कर दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को दी जाने वाली सम्मान पेंशन की राशि भी 25,000 रुपए से बढ़ाकर 40,000 रुपए कर दी है।

Comments