Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 14, 2025 Tags: , , , , , , , , ,

रक्त का कोई विकल्प नहीं है–महिपाल ढांडा

BOL PANIPAT: 14 जून–स्थानीय ब्लड बैंक सिविल अस्पताल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित रेड क्रॉस ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय आर्य कॉलेज मे शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे 55 यूनिट रक्त भी एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रक्तदान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में शहर की 50 से ज्यादा संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया। सम्मान मे सभी को प्रशंसा पत्र, पौधे व समृति चिह्न दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शहर की सभी समाज सेवी संस्थाओ को संबोधित करते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है,इसे किसी भी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता। पानीपत एक धार्मिक एवं दानवीरों की नगरी है। किसी भी क्षेत्र में पानीपत के समाज सेवी संस्थाएं पीछे नहीं रहती और जब बात रक्त की आती है तो रक्तदान में भी पानीपत की सभी समाज सेवी संस्थाएं बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं संस्थाओं का रक्तदान कैंप आयोजन करने के लिए प्रशंसा भी की और आग्रह किया कि समय-समय पर सभी रक्तदान जरूर करें।इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गौरव रामकरण ने सभी अतिथियों का एवं समाज सेवी संस्थाओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर महापौर कोमल सैनी ने शिरकत की।मंच संचालन रेडक्रॉस प्रोजेक्ट निदेशक डॉ सोनू सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत मे रक्तदाता शपथ भी की गई।
इस अवसर पर आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता, रेड क्रॉस ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर पूजा सिंघल सहायक लालचंद एवं सिविल अस्पताल से ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर रजत गुप्ता एसएमओ डॉ श्याम लाल,गवर्नमेंट कॉलेज प्रवक्ता दलजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments