लोगों को आयुर्वेद के प्रति ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें : उपायुक्त सुशील सारवान
BOL PANIPAT : 30 सितंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लोगों को आयुर्वेद के प्रति ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें। लोगों को अपने घरों,उद्यान परिसर में तुलसी, गिलोय, नीम, घृतकुमारी जैसी विभिन्न औषधीय जड़ी बूटियों के रोपण के लिए प्रोत्साहित करें।
आयुर्वेद विषय को लेकर आयुर्वेद दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन करवाएं।
लोगों को ज्यादा से ज्यादा आयुर्वेद आहार और स्वास्थ्यवर्धक चीजों को खाने के लिए, उन्हें बढ़ावा देने के लिए आयुर्वेद भोजन उत्सव का आयोजन करवाएं।
उपायुक्त ने कहा कि आयुर्वेद संबंधी व्याख्यानो, कार्यशालाओ में प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाए। लोगों को ज्यादा से ज्यादा आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर, प्रकृति परीक्षण शिविर और व्याख्यान इत्यादि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
उन्होंने कहा कि माईजीओवी और आयुष कैंपेन पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें। विभिन्न तरह के प्रश्नोत्तरी और वीडियो प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएं।इसके साथ-साथ विभिन्न नुस्खों के बारे में भी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाए ताकि दूसरे लोगों को भी जानकारी मिल सके।

Comments