Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जून 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने काला आंब रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली जिला के अकबरपुर स्नेहटी गांव निवासी सुफियान के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की एक युवक काला आंब की और से पैदल सनौली रोड की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने काला आंब रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक काला आंब की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुफियान पुत्र अकबर निवासी अकबरपुर स्नेहटी शामली यूपी के रूप में बताई। उसकी तलाशी लेने पर पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोड मिला।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया बरामद देसी पिस्तौल को वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए करीब 2 महीने पहले यूपी के मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक मिले एक अज्ञात युवक से 3500 रूपए में खरीदकर लाया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments