Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


सिर में ईट मारकर मां की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 28, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 जून 2025, पावटी गांव में मामूली धरेलू कहासुनी में अपनी मां के सिर में ईट मारकर हत्या करने के आरोपी बेटे को थाना समालखा पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी कपिल ने अपनी मां की ईट से वार कर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने अपनी मां बिरमला से पैसे उधार लेकर उनके साथ लगते प्लाट में नया मकान बनाया था। मां बिरमला ने उसको कही से ब्याज पर लाकर पैसे दिए थे। वह अब पैसे नहीं लौटा पा रहा था, पैसों को लेकर मां व भाईयों के साथ उसकी कहासुनी होने लगी थी। 26 जून की शाम को मां बिरमला के साथ उसकी पैसों को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। पिता रामबीर व भाई विकास मां का साथ देने लगे। इसी बीच उसने छत पर जाकर ईटें बरसाना शुरू कर दिया। एक ईट सीधी मां बिरमला के सिर लगी। ईट लगते ही वह जमीन पर गिर गई। बाद में उसकी मौत हो गई।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी कपिल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करेंगी।

यह है मामला

थाना समालखा में पावटी गांव निवासी रामबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूलरूप से यूपी के शामली जिला के असदपुर जिडान का रहने वाला है और हाल में परिवार सहित पावटी गांव में रह रहा है। उसके पांच बेटे व दो बेटी है, सभी शादीशुदा है। 26 जून को देर शाम तीसरे नंबर का बेटा कपिल पत्नी रविता के साथ झगड़ा कर रहा था। वह पत्नी बिरमला व छोटा बेटा विकास समझाने के लिए गए तो कपिल ने उन तीनों के साथ भी झगड़ा व मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच कपिल ने घर की छत पर चढ़कर अपनी मां बिरमला के सिर में ईट मारी। वह ईट लगते ही नीचे गिर गई। इसके बाद कपिल ने नीचे आकर अपने भाई विकास को ईट मारी और मौके से फरार हो गया। परिजनों की सहायता से वह दोनों समालखा नागरिक अस्पताल ले गया। वहा डॉक्टर ने बिरमला की गंभीर हालत देख पीजीआई रोहतक में इलाज के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में डॉक्टर ने चेक कर बिरमला को मृत घोषित कर दिया। कपिल ने अपनी मां बिरमला की ईट मारकर हत्या की है। थाना समालखा में रामबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments