Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


सुरक्षा का कवच है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: कृषि उप निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 3, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 3 जुलाई। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक आत्मा राम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को प्राकृतिक जोखिम से सुरक्षा देने के लिए सुरक्षा कवच के रूप में एक महत्वकांशी योजना की शुरूआत खरीफ- 2016 में की गई थी। जिसे बाद में खरीफ- 2020 में ऋृणी किसानों के लिए भी इस स्कीम को वैकल्पिक कर दिया गया।    
    उन्होंने बताया कि खरीफ- 2025 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चार फसल कपास, बाजरा, धान व मक्का को नोटिफाइड किया गया है। खरीफ 2025 में धान के लिए किसानों द्वारा दिया जाने वाली प्रति एकड़ प्रीमियम राशि 860 व बीमित राशि 42997, बाजरा के लिए किसानों द्वारा दिया जाने वाली प्रति एकड़ प्रीमियम राशि 415 व बीमित राशि 20727, कपास के लिए किसानों द्वारा दिया जाने वाली प्रति एकड़ प्रीमियम 2200 व बीमित राशि 43990, मक्का के लिए किसानों द्वारा दिया जाने वाली प्रति एकड़ प्रीमियम 441 व बीमित राशि 22050 रहेगी।
    उन्होंने बताया कि यह स्कीम ऋृणी व गैर ऋृणी, दोनों तरह के किसानों के लिए वैकल्पिक है और जिन किसानो ने बैंक से केवीसी के मार्फत ऋण ले रखा है, संबन्धित बैंक द्वारा उन किसानों का फसल बीमा अपने स्तर पर कर दिया जाएगा।    
    उन्होंने बताया कि जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुडऩा नहीं चाहते और जिन्होने बैंक से केवीसी के मार्फत ऋण ले रखा है वे संबन्धित बैंक में 24 जुलाई 2025 तक लिखकर दें कि वे इस स्कीम में शामिल नहीं होना चाहते तो उन किसानों की प्रीमियम राशि उनके बैंक खाते से नही कटेगी और उनकी फसल का बीमा नही होगा। ऐसा न करने पर बैंक द्वारा किसान की फसल का बीमा आवश्यक रूप से किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इसके अलावा जो किसान पहले सीजन में बीजी गई फसल में बदलाव करवाना चहाते है, वे किसान 29 जुलाई 2025 तक अपने संबन्धित बैंक से सम्पर्क कर अपनी फसल में बदलाव करवा सकते है। ताकि किसान की सही फसल का बीमा हो सकें और फसल बीमा दौरान किसी प्रकार की फसल मिस मैचिंग की समस्या का सामना न करना पड़े।
उप निदेशक ने बताया कि किसान गैर ऋृणी कैटेगरी से अपनी फसल का बीमा करवाना चाहते है, वे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से फसल बीमा करवा सकते है।

Comments