Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


छत्रासल स्टेडियम मॉडल टाऊन दिल्ली में आयोजित करवाई जाएगी अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबाल (पुरूष एवं महिला) खेल प्रतियोगिता

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at February 24, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 24 फरवरी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पॉलीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबाल (पुरूष एवं महिला) खेल प्रतियोगिता आगामी 10 मार्च से 15 मार्च तक छत्रासल स्टेडियम मॉडल टाऊन दिल्ली में आयोजित करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता के प्रवेश की अंतिम तिथि 7 मार्च 2022 होगी। इसी प्रकार चैस (पुरूष एवं महिला) खेल प्रतियोगिता आगामी 10 मार्च से 17 मार्च तक छत्रासल स्टेडियम मॉडल टाऊन दिल्ली में आयोजित करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता के प्रवेश की अंतिम तिथि 7 मार्च 2022 ही रहेगी। क्रिकेट (पुरूष एवं महिला) खेल प्रतियोगिता आगामी 10 मार्च से 15 मार्च तक भारत नगर स्पोर्टस कॉम्पलैक्स व विनय मार्ग स्पोर्टस काम्पलैक्स चाणक्यापुरी दिल्ली में आयोजित करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता के प्रवेश की अंतिम तिथि 7 मार्च 2022 होगी।

इसी प्रकार लॉन टेनिस (पुरूष एवं महिला) खेल प्रतियोगिता आगामी 9 मार्च से 14 मार्च तक लेक स्पोर्टस कॉम्पलैक्स चण्डीगढ़ में आयोजित करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता के प्रवेश की अंतिम तिथि 4 मार्च 2022 ही रहेगी। कैरम (पुरूष एवं महिला) खेल प्रतियोगिता आगामी 11 मार्च से 15 मार्च तक ग्रीह कल्याण केन्द्र राजा बाजार नजदीक गोल मार्केट नई दिल्ली में आयोजित करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता के प्रवेश की अंतिम तिथि 7 मार्च 2022 ही रहेगी। हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले फुटबाल, चैस, क्रिकेट, लॉन टैनिस तथा कैरम खिलाडिय़ों का चयन तिथि व स्थान के अनुसार ही किया जाएगा तथा उक्त खेलों के खिलाडिय़ों का चयन करने के लिए सम्बंधित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में फुटबाल की टीम (पुरूष एवं महिला) के चयन के लिए 4 मार्च को करनाल के कर्ण स्टेडियम में प्रशिक्षुओं में करनाल के प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षक पूनित, फतेहाबाद के प्रशिक्षक जसमेर सिंह होंगे। चैस की टीम (पुरूष एवं महिला) के चयन के लिए 4 मार्च को करनाल के कर्ण स्टेडियम में प्रशिक्षुओं में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी करनाल अपने स्तर पर प्रशिक्षक नियुक्त करेंगे। क्रिकेट की टीम (पुरूष एवं महिला) के चयन के लिए 4 मार्च को ताऊ देवीलाल खेल परिसर सैक्टर 3 पंचकूला में प्रशिक्षुओं में सोनीपत के क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज कुमार और पानीपत के क्रिकेट प्रशिक्षक देवेन्द्र सिंह होंगे। लॉन टैनिस की टीम (पुरूष एवं महिला) के चयन के लिए 25 फरवरी को ताऊ देवीलाल खेल परिसर सैक्टर 3 पंचकूला में प्रशिक्षुओं में पंचकूला प्रशिक्षक दिनेश गोयल व अम्बाला प्रशिक्षक सुखचैन सिंह होंगे।

कैरम की टीम (पुरूष एवं महिला) के चयन के लिए 4 मार्च को ताऊ देवीलाल खेल परिसर सैक्टर 3 पंचकूला में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी पंचकूला अपने स्तर पर प्रशिक्षक नियुक्त करेंगे। उक्त तिथि को भाग लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। आने व जाने का किराया सम्बन्धित विभाग या खिलाड़ी द्वारा ही वहन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतानुसार बोर्ड, कारपेारेशन, पुलिस, बिजली बोर्ड और एचएसआईडीसी के कर्मचारी व अधिकारी भाग नहीं ले सकते। सिविल सेवा प्रतियोगिता से सम्बन्धित हिदायतें एचटीटीपीत्न//डीओपीटीडॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध हैं।

Comments