पंख भी हैं उड़ान भी है और हौसलों में जान भी है।
BOL PANIPAT : आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्य अतिथि की भूमिका आरती दुर्गा ने निभाई । निर्णायक मंडल की भूमिका उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा एवं संगीत अध्यापक अरविन्द ने निभाई। प्रतियोगिता अंर्तसदनीय थी। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में दो वर्ग बनाए गए।
· प्रथम वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी रहे। इनका विषय लोकगीतों पर आधारित नृत्य थे।
· द्वितीय वर्ग मेंकक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी रहे। इनका विषय शास्त्रीय संगीत पर आधारित नृत्य था।
कहा जाता है कि हर बच्चा कलाकार होता है ताल बजी नहीं, उनके पैर थिरकने लगते हैं। यह कला इन प्रतिभागियों में दिखाई दी। हर प्रतिभागी अपनी कला में खरा उतरा। लावणी, हरियाणवीं, राजस्थानी, पंजाबी, आदि में नृत्य करके बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट कार्यक्रम उत्साह और जोश भर रही थी।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
· प्रथम वर्ग – गरिमा नेहरू सदन से प्रथम रही। दृष्टि टैगोर सदन से द्वितीय रही।
· द्वितीय वर्ग अंतरा गांधी सदन से प्रथम व सानवी टैगोर सदन से द्वितीय स्थान पर रही।
अंत में गांधी व नेहरू सदन विजयी रहा।
अंत में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों की कला की सराहना करते हुए कहा कि हर एक बच्चे में छिपी हुई प्रतिभा उभर कर दिखाई दे रही थी। जीतने की होड़ में हर प्रतिभागी अपना हुनर दिखा रहा था । मंच संचालन अध्यापिका पारूल व बारहवीं कक्षा की छात्रा श्रुति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Comments