Friday, September 18, 2026
Newspaper and Magzine


636 ग्राम गांजा तस्करी मामले में सप्लायर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जुलाई 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने 636 ग्राम गांजा तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को वीरवार शाम को गंगापुरी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गंगापुरी रोड वाल्मीकि बस्ती निवासी सूरज के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी नशा सप्लायर सूरज ने नशा तस्कर आरोपी भारत को 636 ग्राम गांजा कमीशन पर बेचने के लिए देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा दिल्ली जेजे कॉलोनी में एक राह चलते अज्ञात युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी सूरज को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

थाना चांदनी बाग पुलिस ने बीती 23 मई को वाल्मीकि बस्ती में मंदिर के पास भारत पुत्र राकेश निवासी वाल्मीकि बस्ती को 636 ग्राम गांजा नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था उक्त गांजा कॉलोनी निवासी सूरज ने उसको बेचने के लिए दिया था। गांजा बिकने के बाद सूरज से उसे कमीशन मिलना था। पुलिस ने आरोपी भारत के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी सूरज की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments