Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


चेक बाउंस के मामले में पीओ घोषित आरोपी को सीआईए वन ने गुरूग्राम ने किया गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 26, 2022 Tags: , , , , ,

मामले में आरोपी ढ़ाई साल से फरार चल रहा था

BOL PANIPAT : 26 नवम्बर 2022, सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर, उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान सीआईए वन की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर दबिस देते हुए चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी सुरेंद्र पाल पुत्र महेंद्र निवासी डीएलएफ टावर गुरूग्राम को गुरूग्राम से गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि चेक बांउस के मामले में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी सुरेंद्र को माननीय न्यायालय द्वारा अगस्त 2020 में पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपी सुरेंद्र को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठीकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए पिछले ढ़ाई साल से विभिन्न ठीकानों पर छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश किया।

Comments