मोबाइल स्नेचिंग करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 26 जुलाई 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने बिजावा रोड पर ई रिक्शा चालक से मोबाइल छिनने की वारदात में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कैथ गांव निवासी नीरज के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी नीरज ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके गांव निवासी अपने साथी आरोपी विजय के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी नीरज के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने मोबाइल छिनने की उक्त वारदात को अंजाम देने वाले कैथ गांव निवासी आरोपी विजय को बीते मंगलवार को गिरफतार किया था। पूछताछ में आरोपी ने गांव निवासी अपने साथी आरोपी नीरज के साथ मिलकर मोबाइल छिनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। उक्त वारदात बारे थाना इसराना में जोगिंद्र पुत्र हुकमचंद निवासी इसराना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी विजय के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल फरार आरोपी नीरज की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments