Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु 2 लाख तक ऋण आवेदन आमंत्रित. 21 अगस्त आवेदन करने की अंतिम तिथि: डॉ. बिजेन्द श्योरण।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 4, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 4 अगस्त। एचएसएफडीसी के जिला प्रबन्धक डॉ0 बिजेन्द्र श्योराण ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के बेरोजगार व्वक्तियों को स्वरोजगार हेतू जिनकी वार्षिक आय, परिवार पहचान पत्र के अनुसार 3 लाख तक हो एवं उम्र 18 से 45 वर्ष हो और वह हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी हो एवं पहले से किसी बैंक / सरकारी वित्यि संस्था व निगम का डिफाल्टर ना हो। उनके लिए ऋण आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते है।

उन्होंने बताया कि सूक्ष्म वित योजना में 1 लाख व सावधी ऋण में 2 लाख तक के आवेदन विभिन्न आय उर्पाजन योजनाओ के तहत ऋण दिया जाएगा जिसके लिए निगम की अधिकारिक वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएचएससीएफडीसीडॉटइन पर निगम कार्यालय / सरल केन्द्र या नजदीकी सीएससी सेटर से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 21 अगस्त 2025 है। अधिक जानकारी के लिए दुरभाष नं0 0180-2635406 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments