पांचवी की छात्राओ ने रंग – बिरंगी राखियाँ बनाई
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल , पानीपत के जूनियर विंग की कक्षा तीसरी से पांचवी की छात्राओ ने रंग – बिरंगी राखियाँ बनाकर सबका मन मोह लिया ! राखियाँ बनाने के साथ साथ ही छात्राओ ने अति सुंदर संदेश भी लिखें ! इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को त्योहारों की भावना से ओत प्रोत करना था तथा घर में उपयोग होने वाली वस्तुओं को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना था ! कक्षा तीसरी की अंसिका अधिकांशी दिशा रूपल स्नेहा कक्षा चर्तुथ से प्रीत साक्षी आरोग्य सुहाणी व कक्षा पंचम से तन्वी भूमि मनप्रीत व पिहु की प्रस्तुति सराहनीय थी ! प्रधानाचार्य मिनाक्षी अरोडा ने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि त्योहारों को मनाने से हममे नयी स्फूर्ति प्रेरणा उत्साह व आशा मिलती है ! हमें त्योहार परस्पर सहयोग से मनाने चाहिए !

Comments