Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


8 किलो 26 ग्राम गांजे सहित कार सवार नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने नारायणा नहर पुल के पास नाकाबंदी कर कार सवार एक नशा तस्कर को 8 किलो 26 ग्राम गांजे सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत के निजामपुर माजरा गांव निवासी गोविंद के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम गश्त के दौरान किवाना अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि एक युवक केपटीवा कार में मादक पदार्थ लेकर गांव नारायणा से समालखा की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए नारायणा नहर पुल के नजदीक पहुंचकर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात गांव नारायणा की और से एक कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को नाका पर रूकवाकर चालक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गोविंद निवासी निजामपुर माजरा सोनीपत के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में कार की तलाशी ली। कार में कंडकटर सीट पर रखे प्लास्टिक कट्टे को खोलकर देखा तो गांजा (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 8 किलो 26 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने की चाहत में उक्त गांजा करीब 1 महीना पहले सोनीपत निवासी एक युवक से कम कीमत पर खरीदा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया वह बुधवार को कार में गांजा रखकर गांव से समालखा के आस पास बेचने के लिए आ रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा को कब्जा पुलिस में लेकर थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments