मिठाई की दुकान व घर में घुसकर जांनलेवा हमला करने का आठवां आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 08 अगस्त 2025, राक्सेडा गांव में मिठाई की दुकान व घर में घुसकर जानलेवा हमला व तोड़फोड़ करने मामले में फरार चल रहे आठवें आरोपी को सीआईए टू पुलिस टीम ने वीरवार शाम को समालखा चुलकाना रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चुलकाना निवासी मनीष के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी मनीष ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने सात साथी आरोपियों राक्सेडा निवासी रोहित, चुलकाना निवासी गौरव व अनुज, समालखा कृष्णा कॉलोनी निवासी शक्ति व समीर, शास्त्री कॉलोनी निवासी अनिल व मनाना निवासी राहुल के अतिरिक्त फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मनीष को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उक्त मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके सात आरोपियों रोहित, गौरव, अनुज, शक्ति, समीर, अनिल व राहुल ने पूछताछ में अपने साथी आरोपी मनीष व कई अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो गंडासी, दो डंडे व दो बाइक बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें जेल भेजने के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
यह है मामला
थाना समालखा में राक्सेडा गांव निवासी भीम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके दो बेटे है। उनकी गांव में मिठाई की दुकान है। एक साल पहले दुकान पर उसके पोते शिवम के साथ गांव निवासी रोहित की मामूली बात पर हाथापाई हुई थी। जिसकी उन्होनें चौकी में शिकायत दी थी। गांव के मौजिज व्यक्तियों ने राजीनामा करवा दिया था। इसके बाद रोहित उनके परिवार से रंजिश रखने लगा था। 25 जुलाई को शाम करीब 8 बजे उसका पोता शुभम व एक अन्य लड़का दुकान पर बैठे थे। तभी रोहित व अशोक अपने 20-30 अन्य साथियों के साथ लाठी, डंडे व डंडासी से लैस होकर आए और दुकान में घुसकर शुभम को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दुकान के शीशे व अन्य सामान भी तोड़ दिया। दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी व बाइक को भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसके व पत्नी कृष्णा व बेटे मोनू के साथ मारपीट की। गांव के लोगों को आता देख आरोपी हथियारों को लहराते हुए बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
इसके करीब 10 मिनट बाद रोहित का पिता इंद्र गांव बसाडा की और से अपनी स्वीफट कार मे सवार होकर आया। लोगों ने उसको वारदात बारे बताने की कोशिश की तो उसने कार की स्पीड कर जांन से मारने की कोशिश की। उसके भतीजे राजेश व गांव के अन्य कई लोगों को चोट लगी। भतीजे राजेश की टांग टूट गई। राजेश व गांव निवासी देव उर्फ गोली को इलाज के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना समालखा में भीम सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments