अवैध शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार. 36 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 25 अगस्त 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने काबड़ी रोड पर अर्जुन नगर के पास एक युवक को 36 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया। आरोपी की पहचान भारत नगर निवासी जोगिंद्र उर्फ काला के रूप में हुई है।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि रविवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान काबड़ी रोड पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की दो युवक एक बाइक पर अवैध शराब रखकर बेचने के लिए अर्जुन नगर से काबड़ी की तरफ जाएगे। पुलिस टीम ने तुरंत काबड़ी रोड पर अर्जुन नगर के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात दो युवक एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए, जिन्होंने बीच में बाइक की सीट पर प्लास्टिक कट्टा रखा हुआ था। पुलिस टीम ने चालक को बाइक रोकने का इशारा किया। बाइक के चालक ने पुलिस टीम को देख कुछ दूरी पहले ही बाइक को रोक लिया और पीछे बैठे अपने साथी को नीचे उतार प्लास्टिक कट्टे सहित छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जोगिंद्र उर्फ काला पुत्र जयपाल निवासी भारत नगर के रूप में बताई। युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो 12 बोतल, 24 अध्धे व 48 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर युवक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। बरामद अवैध शराब को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी जोगेंद्र उर्फ काला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। फरार इसके साथी आरोपी को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

Comments