Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 जून 2022, अवैध देसी पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार. आरोपी का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमला करने की आपराधिक वारदातों के संबंध में रोहतक में दो मुकदमें दर्ज है।

सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने शुक्रवार सायँ गुप्त सूचना के आधार पर दबिस देकर एक युवक को जीटी रोड संगीत सिनेमा के पास से अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोमबीर उर्फ लाला पुत्र जिले सिंह निवासी बालक नाथ कॉलोनी डेहरी मोहल्ला रोहतक के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर असला तस्करों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी सोमबीर उर्फ लाला को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पुलिस की प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी सोमबीर उर्फ लाला का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमला करने की आपराधिक वारदातों के संबंध में रोहतक में दो मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी हत्या के मामलें में जेल में बंद था, वर्ष 2020 में बेल पर जेल से बाहर आया था। आरोपी ने दो महीने पहले रोहतक के थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत जानलेवा हमला करने की एक वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया शुक्रवार को साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक संगीत सिनेमा की और से जीटी रोड की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत संगीत सिनेमा वाली गली पर पहुंचकर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद सामने से एक युवक पैदल आते दिखाई दिया जो पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सोमबीर उर्फ लाला पुत्र जिले सिंह निवासी बालक नाथ कॉलोनी डेहरी मोहल्ला रोहतक के रूप में बताई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments