Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक सवार पिता पुत्र का रास्ता रोककर मारपीट करने के चार आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 31, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने गढसरनाई गांव में बाइक सवार पिता पुत्र का रास्ता रोककर मारपीट करने मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गढसरनाई गांव निवासी करवपाल, विकास, आजाद व सुरेंद्र के रूप में हुई है।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने पुलिस को बताया 8 अगस्त की रात वह चारों व गांव के अन्य काफी व्यक्ति मिलकर गांव में पहरा दे रहे थे। देर रात एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर आए। सभी ने बाइक चालक को रोकने का इसारा कर रास्ता रोक लिया। इसी बात को लेकर उनकी बाइक सवार दोनों व्यक्तियों के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी होने पर उन्होंने दोनों को लाठी व पंच से चोट मारी और मौके से फरार हो गए थे। उन्होंने मारपीट की थी पर्स व अन्य सामान नहीं छीना था।
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा व एक पंच बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में करनाल के पूंडरी गांव निवासी मुकेश पुत्र हरिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है, और बबैल व गढ गांव में जमीन ठेके पर ली हुई है। 8 अगस्त को रात करीब 12:30 बजे वह बेटे अंकित के साथ बाइक पर खेत से घर लौट रहा था। गढ़सरनाई गांव के नजदीक 15/16 लड़कों ने उनका रास्ता रोककर लाठी व सरियों से हमला किया। उनमें से एक आरोपी ने उसकी शैली पर चाकू मार और आरोपी सुरेंद्र ने बेटे अंकित की नाक पर सरिया मारा। चोट मारकर आरोपियों ने अंकित के गले से सोने की चेन व दोनों की जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 1 हजार रूपए, आधार कार्ड व पेन कार्ड की फोटा काफी थी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर जांन से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। बेटा अंकित बेहोश हो गया था।
उसने भाई को फोन कर वारदात की सूचना दी। भाई मौके पर पहुंचा और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया।
थाना सेक्टर 13/17 में मुकेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments