Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


घर से लापता हुई 9 साल की बच्ची को 2 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 सितम्बर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने जाटल गांव से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 9 वर्षीय बच्ची को महज 2 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

थाना पुराना औद्योगिक में जाटल गांव निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मंगलवार साय पुलिस को आकर सूचना दी थी की उसकी 9 वर्षीय पोती चौथी कक्षा में पढती है। जो आज स्कूल से आने के बाद बाद दौपहर करीब 3:15 बजे घर से संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गई। उन्होंने गांव व आसपास की कॉलोनियों में पोती की तलाश की जो नहीं मिली।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि थाना में सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से वीटी कराई। इसके तुरंत बाद थाना पुराना औद्योगिक की तीन टीमों सहित जिला की सभी ईआरवी व राइडर अपने क्षेत्र में बच्ची की तलाश में जुट गई।
इस दौरान विभिन्न कॉलोनियों व चौक चौराहे पर पूछताछ करने के साथ ही 20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची रामलाल चौक पर मिली।

पुलिस ने लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। गुमशुदा बच्ची को सकुशल देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया और इसके लिए पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि नागरिकों की मदद करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पानीपत पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने व अपराध नियंत्रित के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वह अपने छोटे बच्चों का ध्यान रखें। छोटे बच्चों को घर के बाहर अकेला खेलने के लिए न छोड़ें। आमजन सामाज सेवी के रूप में काम करके पुलिस के साथ सहयोग करें। इस प्रकार गुम बच्चों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल 112 नंबर पर दें और उनके परिजनों की मुस्कान लौटाने में पुलिस को पूर्ण सहयोग करें।

Comments