Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 1, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ दशहरा उत्सव मनाया गया। किंडरगार्टन विंग के नन्हे-मुन्नों ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकियाँ प्रस्तुत कर बुराई पर अच्छाई की विजय का सन्देश दिया। विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, नाटक और भजन की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने बच्चों को दशहरा का महत्व समझाते हुए कहा कि हमें सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए तथा जीवन से अहंकार, क्रोध और असत्य जैसी बुराइयों को दूर करना चाहिए। पूरे विद्यालय परिवार ने मिलकर इस पावन पर्व का आनंद लिया और समाज में शांति, सद्भावना तथा संस्कारों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Comments