शिक्षा को बढ़ावा और सामाजिक समरसता की दिशा में सरकार का बड़ा कदम: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 1038 छात्रों को 83.07 लाख की सहायता राशि मंजूर
BOL PANIPAT , 3 अक्टूबर। जिला उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्ष 2025-26 के अंतर्गत डॉ. बी. आर. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना के तहत कुल 83 लाख 7 हजार की राशि 1038 छात्र-छात्राओं के लिए स्वीकृत की गई है। यह राशि स्वीकृति संख्या 01 से 11 तक के तहत आवंटित की जा चुकी है।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और समावेशी विकास की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वे निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें और भविष्य में राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
उन्होंने बताया कि यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन प्रदान करना है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने बताया कि योजना के तहत छात्रों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:
सामान्य वर्ग : 157 छात्र (पुरुष: 79, महिला: 78)
अनुसूचित जाति : 460 छात्र (पुरुष: 188, महिला: 272)
बीसी-बी वर्ग : 94 छात्र (पुरुष: 45, महिला: 49)
बीसी-ए वर्ग : 327 छात्र (पुरुष: 150, महिला: 177)
बीसी-बी वर्ग : पुरुष: 45, महिला: 49) शामिल है।

Comments