लोकसभा चुनाव में असिस्टेंट एक्सपेंडीचर टीम अधिकारियों के सदस्यों को दिया गया पायलट प्रशिक्षण
-चुनाव में अधिकारी सही तरीके से करें अपनी ड्यूटी का निर्वाह: गौरव कुमार
BOL PANIPAT , 3 मई। लोकसभा के आम चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर लेखा जोखा टीम का पायलट प्रशिक्षण दिया गया। जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने वीवीटी, वीएसटी और लेखा जोखा टीम को चुनाव के दौरान उनकी ड्यूटियों से अवगत कराया व उनकी चुनाव में क्या जिम्मेदारियां है विस्तार से बताया।
जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान लेखा जोखा टीम की जिम्मेदारी अहम बन जाती है। उसे चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के द्वारा खर्च किये जा रहे पैसे का लेखा जोखा रखना होगा। इसके लिए उसे एक रजिस्टर मेंटेन करना होगा। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जानकारियां रखनी होगी। उन्होंने सीवीजीएल की ड्यूटी के अलावा वीवीटी, वीएसटी, असिस्टेंट एक्सपेंडीचर टीम की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर वीवीटी, वीएसटी, असिस्टेंट एक्सपेंडीचर टीम के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments