Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने किया डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद राज्य स्तरीय (फुटबॉल) प्रतियोगिता का शुभारंभ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 4, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में 4 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय खेलकूद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रधानाचार्या  सुमिता अरोड़ा  ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या  रेखा वर्मा (डीएवी हुड्डा,पानीपत),  प्रधानाचार्या  सिक्की सिंगल (डीएवी थर्मल, पानीपत), गवर्मेंट विभाग से प्रदीप कादियान  एवं   जोगिन्द्र  उपस्थित रहें।  प्रधानाचार्या  सुमिता अरोड़ा  ने सभी अतिथिगण को पौधे भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमारे विद्यालय के इतिहास में एक गौरवशाली क्षण है। इसके लिए स्कूल डीएवी संस्था का आभारी रहेगा। इस खेलकूद प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा के डीएवी स्कूल से होनहार विद्यार्थी इस खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थी की मेहनत एवं प्रतिभा का परिणाम है बल्कि शिक्षकों की मेहनत का भी प्रतीक है। इस दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19  लड़के एवं लड़कियाँ  राष्ट्रीय खेल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता  में  आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जिसके अंतर्गत -अंबाला, फतेहाबाद, भिवानी, करनाल,  फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, पंचकूला, निगले, हिसार, जींद, कैथल, टोहाना आदि डीएवी  स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता रातों-रात नहीं मिलती बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और धैर्य से मिलती है। ट्रॉफी या पदक से बड़ा आपका संघर्ष है। जो विद्यार्थी पूरे मन से खेलता है, वह कभी हारता नहीं है क्योंकि यह अनुभव, आत्मविश्वास और सम्मान जीतकर लौटता है। आज की खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों के द्वारा जो एकनिष्ठता और  प्रतिभा दर्शाइ गई। वह अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है। उन्होंने विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी।

 विजेता टीम इस प्रकार रही–

अंडर-14 गर्ल्स

  • प्रथम स्थान पर- डीएवी एनटीपीसी
  • द्वितीय स्थान पर- डीएवी सेंटेनरी, टोहाना

अंडर-17 गर्ल्स

  • प्रथम स्थान पर–डीएवी  एनटीपीसी
  • द्वितीय स्थान पर– डीएवी  पीपीएस, फरीदाबाद
  • तृतीय स्थान पर- डीएवी  सेक्टर-14, गुरुग्राम

अंडर-19 गर्ल्स

द्वितीय स्थान पर– डीएवी  सेक्टर-49, गुरुग्राम

प्रथम स्थान पर- डीएवी  पीपीएस, भिवानी

Comments