Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के सम्मान और स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘नया सफ़र -2025’ का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 7, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : कंप्यूटर साइंस विभाग द्वरा बी.सी.ए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान और स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी नया सफ़र -2025 का आयोजन. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक , उप-प्राचार्या डॉ किरण मदान ,विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार , कोऑर्डिनेटर प्रो अश्वनी गुप्ता ,  लाइब्रेरियन डॉ प्रवीन कुमार, डॉ राजेश कुमार, प्रो विनय भारती, डॉ नीतू, प्रो प्रीती मलिक, प्रो पूजा , प्रो नीरू , प्रो मोहित, प्रो तमन्ना ,प्रो गिन्नी , प्रो अजय के करकमलों द्वारा रिबन काटने के साथ हुआ। फ्रेशर्स  पार्टी के इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या  डॉ. शशि प्रभा मलिक की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और भी बढ़ा दिया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आत्म-विश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। ऐसी पार्टियां छात्रों में आत्मविश्वास जगाती हैं और उनकी रचनात्मकता को निखारती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार एवं  कोऑर्डिनेटर प्रो अश्वनी गुप्ता ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कॉलेज  सिर्फ़ एक इमारत नहीं है, बल्कि ज्ञान का एक मंदिर है, जहाँ इन विद्यार्थियों की आशाओं, सपनों और आकांक्षाओं को पंख लगेंगे।

विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन आदि में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही रैम्प वॉक, गेम्स आदि में भी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।आज का मुख्य आकर्षण डॉ निधान सिंह एवं डॉ विक्रम कुमार के द्वारा प्रस्तुत किया गया गीत रहा जिसने कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगा दिए।

पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंप्यूटर साइंस  विभाग के सभी प्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के दौरान बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी रखी गई, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  इस आयोजन में  निर्णायक मंडल की भूमिका  प्रो. अंजलि गुप्ता , प्रो सोनिया वर्मा , डॉ पूजा मलिक, डॉ. रेखा मलिक ने  निभाई।  कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में बी.सी.ए  प्रथम वर्ष से “मिस फ्रेशर” का खिताब प्रियंका  को तथा “मिस्टर फ्रेशर” का खिताब  हर्षित  को प्रदान किया गया। इसी प्रकार बी.सी.ए  द्वितीय वर्ष से ज्योति  को मिस ऑलराउंडर  एवं जुनेद  को मिस्टर ऑलराउंडर  चुना गया।

अंत में प्राचार्य डॉ शशि प्रभा मलिक ने कंप्यूटर साइंस विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।  यह आयोजन विद्यार्थियों की स्मृतियों में लंबे समय तक यादगार रहेगा। आज के इस आयोजन को सफल बनाने में  टिंकू , गणेश और संगीता का विशेष योगदान रहा।  इस अवसर  पर प्रो सुखजिंदर ,प्रो मनीष, प्रो रेखा शर्मा , प्रो रेशु भी मौजूद रहे। सभी नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी शिरकत करके इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।  

Comments