Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अग्रवाल समाज 12 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 8, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत का अग्रवाल समाज आगामी 12 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजित करेगा आज  पानीपत के महाराजा अग्रसेन चौक पर जयंती का आगाज अपने कुल देवता महाराजा अग्रसेन जी को निमंत्रण भेंट कर कर किया गया. पानीपत अग्रवाल समाज के लोगों ने हाथ जोड़कर महाराजा अग्रसेन की प्रार्थना की एवं निवेदन किया पानीपत अग्रवाल समाज लोगों ने जो प्रकल्प लिया है वह सफल हो। अग्रवाल संगठन के चेयरमैन  सुरेश गुप्ता व प्रधान विकास गोयल ने घोषणा की पानीपत के अग्रवाल समाज के अग्रवाल भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें सभी अग्रवाल एक साथ सम्मिलित होकर सहभोज भी करेंगे अग्रवाल समाज ने समाज को एक सूत्र में  पिरोएंगे। 
इस अवसर पर मुनिश गोयल,रामरतन अग्रवाल, मुकेश गर्ग, मनमोहन अग्रवाल, राजेश गर्ग, सचिन सिंघल, अश्विनी जिंदल, विनीत गर्ग, सुभाष गोयल आदि मौजूद थे

Comments