Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


‘मध्यकालीन भारत का इतिहास’ पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 10, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.कॉलेज में ‘कल्चर हेरिटेज क्लब विरासत’ इतिहास विभाग की ओर से विरासत सप्ताह मनाया जा रहा है ।इस दौरान इतिहास विभाग का संग्रहालय सभी विद्यार्थियों के लिए खुला हुआ है ।प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी संग्रहालय का अवलोकन कर रहे हैं ।इसी क्रम में आज एम० ए० प्रथम व द्वितीय वर्ष तथा बी० ए० के लिए ‘मध्यकालीन भारत का इतिहास’ पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया जिनमें वंशिका (एम.ए.प्रथम वर्ष) अंजू (बी.ए.द्वितीय वर्ष) तन्नु (बी.ए.द्वितीय वर्ष) की टीम प्रथम व पूजा ( एम.ए. प्रथम वर्ष) अन्नू ( एम.ए.प्रथम वर्ष) इसिका ( बी.ए.द्वितीय वर्ष) की टीम द्वितीय स्थान पर रही।दर्शक के रूप में सौ से अधिक विद्यार्थी आए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया कि विद्यार्थियों को ज्ञान बढ़ाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ।इतिहास विभाग के सहायक प्रो. डॉ. बिजेंदर , रवि व चारु ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई ।इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नरवीर ने कहा कि भारत के समृद्ध इतिहास को समझने और जानने का प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक सशक्त माध्यम है।

Comments