तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में भव्य शोभा-यात्रा का आयोजन किया।
BOL PANIPAT : 5 नवम्बर 2025, आज स्थानीय प्राचीन शिव मन्दिर, रामनगर, तहसील कैंप पानीपत से तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभा-यात्रा का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीम सचदेवा, प्रधान श्रीराम दशहरा कमेटी, बरसत रोड, पानीपत व राज कुमार जैन, सरपरस्त श्रीराम दशहरा कमेटी, पानीपत, वशिष्ठ अतिथि वेद मेहता, संचालक शनि मन्दिर, सैक्टर 13-17 व रजनीश गुप्ता, मिट्ठन स्वीट, फतेहपुरी चैक, पानीपत रहे । शालीग्राम की बारात में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और बैण्ड व ढोल की धुन पर नाचते, गाते हुए बारात के रूप में निकले। यह बारात तहसील कैंप की मुख्य गलियों व सड़कों से होती हुई रात को 9.00 बजे राम नगर, प्रचीन शिव मन्दिर के पास पहुंची, जहां बारात का भव्य स्वागत किया गया । इस कार्यक्रम में वर पक्ष की ओर से चरणजीत नारंग व वधू पक्ष की ओर से बक्शी राम व शकुन्तला रानी का परिवार रहा । इस कार्यक्रम में वर पक्ष के सभी लोगों ने पगड़ियां बांधी हुई थी और महिलाएं नए कपड़ों से सुसज्जित थी। सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिये । इस आयोजन में राधा-कृष्ण की झांकी भी निकाली गई जिसनेे हर किसी का मन जीत लिया ।
कार्यक्रम उपरांत एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने लंगर प्रसाद लिया । कार्यक्रम के अन्त में प्राचीन शिव मन्दिर के प्रधान सुभाष गुलाटी ने बताया कि ऐसे आयोजन संस्था द्वारा हर वर्ष बढ़-चढ़ जनता के सहयोग से किये जाते रहेेंगे। उन्होंने सभी धार्मिक संस्थाओं और दानवीरों का धन्यवाद किया तथा तुलसी व्रत रखने वाली पाॅंच कन्याओं को शाल व श्री राधाकृष्ण की तस्वीर देकर सम्मानित किया । इसके अतिरिक्त सभी अतिथियों को दौशाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इस भव्य आयोजन में टेकचन्द आर्य, सुरेन्द्र चावला, प्रेम मल्होत्रा, अरूण मल्होत्रा, डिम्पी कालड़ा, हरीश वर्मा, शिन्टू आहूजा, अशोक कपूर, लक्की चावला, कमल नयन वर्मा, अरूण नन्दवानी, रौनक लाल, मीरा, पूजा बरेजा, दिव्या वर्मा, गीता, सीमा रानी, मन्नू, अन्नू व फूलवती आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।

Comments