जी.डी.गोयंका में ‘प्रतिबद्धता से व्यक्तित्व निर्माण’ से संबंधित प्रातः कालीन सभा का आयोजन
BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में आज दैनिक जागरण द्वारा संचालित मुहिम संस्कारशाला के अंतर्गत ‘प्रतिबद्धता से व्यक्तित्व निर्माण’ का आयोजन किया गया । जिसमें प्रतिदिन नियमित तौर से पढ़ने की आदत की प्रतिबद्धता के बारे में प्रेरित किया । इससे संबंधित हिंदी अध्यापिका सुमित्रा द्वारा अखबार से कहानी पढ़कर बच्चों को सुनाई गई जो दैनिक जागरण द्वारा प्रकाशित थी । बच्चों को प्रतिदिन पढ़ने की आदत के फायदे से अवगत कराकर उनका जीवन में आगे बढ़ाने को कहा गया । जो हर रोज का कार्य हर रोज करता है और आज का कार्य कल पर छोड़ता है इन दोनों का फर्क बता बच्चों को निरंतर पढ़ने की आदत बनाने के लिए समझाया । कहानी से संबंधित प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों से प्रश्न व शिक्षा पूछी तो बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से जवाब दिए । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी दैनिक जागरण की इस पहल की प्रशंसा की और बच्चों को निरंतर अभ्यासरत रहने को कहा । इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी. ए. कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, शिक्षक वर्ग व छात्र वर्ग मौजूद रहे ।

Comments