Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला सीमा में अवैध खनन करने वालों की अब ड्रोन से होगी निगरानी: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 7, 2025 Tags: , , , , ,

-अधिकारियों को रात्रि के वक्त और गस्त बढ़ाने के लिए निर्देश

-प्रशासन अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कर रहा कार्य

BOL PANIPAT , 7 नवंबर। जिला सचिवालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में अवैध खनन रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए और यमुना नदी क्षेत्र में किसी भी तरह की माइनिंग गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से आने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सघन जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर चालान करने में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए।

  डॉ. दहिया ने निर्देश दिए कि ड्रोन की मदद से निगरानी बढ़ाई जाए ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कृषि विभाग सहित सभी संबंधित विभागों का सक्रिय सहयोग जरूरी है।

    डॉ. दहिया ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है। यमुना क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में दिन-रात निगरानी रखी जा रही है इस कार्य में और गंभीर होने की जरूरत है। खनन माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवनीत नैन, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, जिला खनन अधिकारी विनय शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments