Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


अथर्व और प्रिंसी ने जीता पाइट क्‍वेस्‍ट. करनाल को बेस्‍ट स्‍कूल का अवार्ड

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 12, 2025 Tags: , , , , , ,

-दिल्‍ली, हरियाणा व उत्‍तर प्रदेश के छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, एक करोड़ तक पुरस्‍कार जीते

BOL PANIPAT : समालखा – नेशनल पाइट क्‍वेस्‍ट में दिल्‍ली ने पहला स्‍थान हासिल किया है। टीम आइंस्‍टाइन से सीआरपीएफ रोहिणी के अथर्व और जीआर इंटरनेशनल स्‍कूल दिल्‍ली से प्रिंसी ने पाइट क्‍वेस्‍ट जीत लिया। दोनों को एक-एक इ एक्टिवा और 12 लाख 40 हजार की स्‍कॉलरशिप दी गई। छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने फाइनल राउंड में भाग लिया था। इससे पहले 70 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्‍कूल में ही पेपर दिया था। करनाल के दयाल सिंह पब्ल्कि स्‍कूल सेक्‍टर 7 को बेस्‍ट स्‍कूल का अवार्ड दिया गया।

काउंसिल ऑफ साइंटिफि‍क एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च एवं सीएसआइओ चंडीगढ़ से निदेशक प्रो.शांतनु भट्टाचार्य मुख्‍य अतिथि रहे। उन्‍होंने कहा कि सफलता के लिए कोई शार्ट कट न अपनाएं। मेहनत करते रहें। निश्चित ही आपका सपना पूरा होगा।
पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि छात्रों को स्किल एजुकेशन के प्रति भी प्रेरित किया गया। स्‍टार्टअप का महत्‍व बताया। आइडिया लैब के माध्‍यम से बताया कि वे भविष्‍य में क्‍या-क्‍या कर सकते हैं। पाइट के निदेशक डॉ.शक्ति कुमार ने कहा कि एआइ के दौर में जो इनोवेशन करेंगे, आउट ऑफ द बॉक्‍स सोचेंगे, वही सफल होंगे। भारतीय युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। चेयरमैन हरिओम तायल, डीन डॉ.बीबी शर्मा, क्‍वीज मास्‍टर अरिंदम भट्टाचार्य, कन्‍वीनर अमित दुबे ने भी विजेताओं को सम्‍मानित किया।

ये भी जीते
टीम कल्‍पना दूसरे स्‍थान पर रही। सीसीएएस गन्‍नौर से शिवम व एसएमआर सफीदों से अक्षरा ने लैपटॉप व स्‍कॉलरशिप जीती। कलाम टीम तीसरे स्‍थान पर रही। दयाल सिंह स्‍कूल सेक्‍टर सात से अक्षय चौधरी व बाल विकास स्‍कूल पानीपत से शब्‍द विरमानी ने टैब और स्‍कॉलरशिप जीती। आर्यभट्ट टीम चौथे स्‍थान पर रही। गीता निकेतन कुरुक्षेत्र से मुनीष कुमार व महाराजा अग्रसेन स्‍कूल जींद से वंशिका ने मार्शल स्‍पीकर व स्‍कॉलरशिप जीती। टीम न्‍यूटन पांचवें स्‍थान पर रही। ओएस डीएवी कैथल से तिजल व डीएवी मल्‍टीपर्पज सोनीपत स्‍कूल से अक्षरा ने लेजर प्रिंटर व स्‍कॉलरशिप जीती। रमन टीम छठे स्‍थान पर रही। विश्‍वकर्मा स्‍कूल रोहतक से दीपांशी व दयाल सिंह स्‍कूल पानीपत से नमन जावा ने प्रिंटर व स्‍कॉलरशिप जीती। बच्‍चों ने एक करोड़ तक स्‍कॉलरशिप व पुरस्‍कार जीते।

Comments