केवल पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा खाद: डीसी
-किसान फसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर करा सकते हैं पंजीकरण
BOL PANIPAT , 17 नवंबर। डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार अब खाद (यूरिया, डी.ए.पी, एन.पी.के इत्यादि) सिर्फ उन्ही किसानों को मिलेगा जिन किसानों ने अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण किया हुआ है। उन्होंने कहा की मेरी फसल मेरा ब्यौरा का पोर्टल विगत 9 अक्टूबर 2025 से खुला हुआ है। जिन भी किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है वह अपनी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर करवा सकते है।
उप कृषि निदेशक आत्मा राम गोदारा ने किसानों से अपील की कि जिन भी किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है वह अपनी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर करवा सकते है। बिना पंजीकरण वाले किसानों को खाद सहकारी व गैर सहकारी संस्थाओं के द्वारा नहीं दिया जायेगा। मेरी फसल मेरा व्यौरा पोर्टल फसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर पंजीकरण होगा। किसान इस पोर्टल पर स्वयं या नजदीकी अटल सेवा केन्द्र पर जाकर अपनी फसल का पंजीकरण करा सकते है। किसी भी किसान को पंजीकरण संबंधित समस्या आती है तो वह कृषि विभाग के ब्लॉक अथवा जिला कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में आकर संपर्क कर सकते है।

Comments