प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं की असली चिंता : अर्चना गुप्ता
BOL PANIPAT , 10 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की असली चिंता करते हुए उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क रूप से सिलेंडर सहित गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने का जो काम किया है, उससे महिलाओं को सबल होने का मौका मिला है।
यह बात भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के दौरान गांव गढ़ीत्यागान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री ने मांओं, बहनों और बेटियों की चिंता करते हुए सीधे तौर पर उनका फायदा किया है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत पद आरक्षित किए हैं। उसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पंचायत पदों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर ऐतिहासिक काम किया है।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी युवाओं को जीवन में आगे बढऩे का संकल्प लेना चाहिए। अपने आप को स्वस्थ रखें, घर का शुद्ध खाना खाएं और फास्ट फूड से परहेज रखें। खेलों को भी जीवन में जरूर अपनाएं। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय छोकर, कृष्ण छोकर, ऋषिपाल रावल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगराधीश राजेश सोनी, खंड विकास एवम पंचायत अधिकारी नितिन यादव इत्यादि अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments