Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत कार्रवाई, नाकाबंदी कर युवक को कमानीदार धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 नवंबर: थाना सदर पुलिस ने सोमवार देर शाम को मिली गुप्त सूचना पर नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिठाना गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसर ऑपरेशन ट्रैक डाउन के अंतर्गत जिला पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार देर शाम को थाना सदर पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान रिफाइनरी लोहा पूल के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की एक युवक बाइक पर सवार होकर नैफ्ता प्लांट की और से लोहा पूल की तरफ आ रहा है। युवक के पास धारदार चाकू होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए लोहा पूल के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर पश्चात एक संदिग्ध किस्म का युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर नैफ्ता प्लांट की और से आते हुए दिखाई दिया। बाइक को नाके पर रूकवाकर पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र रामेहर निवासी सिठाना के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक व बाइक की तलाशी ली तो बाइक के बॉक्स के अंदर से एक कमानीदार चाकू बटन वाला बरामद हुआ।

प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उसने करीब 1 महीना पहले गांव में यूपी से गु़ड़ बेचने आए एक रेहड़ी वाले से यह कमानीदार धारदार चाकू 500 रूपए में खरीदा था। इसके बाद वह चाकू को अपनी बाइक में छुपाकर रखता था।
पुलिस ने बरामद अवैध चाकू को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी दीपक के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments