विद्यार्थियों के लिए शार्लोट ब्रांट द्वारा रचित जेन एयर विषय पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
BOL PANIPAT : आईबी पीजी कॉलेज में एम ए फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शार्लोट ब्रांट द्वारा रचित जेन एयर विषय पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फिल्म के माध्यम से अपने पाठ्यक्रम पर आधारित विषय जेन एयर के बारे में जानकारी अर्जित की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शशि प्रभा मलिक ने कहा कि वीडियो, एनीमेशन, और इंटरेक्टिव ग्राफ़िक्स के उपयोग से पढ़ाई या प्रस्तुति अधिक मनोरंजक और आकर्षक बन जाती है, जिससे बोरियत कम होती है। वर्चुअल सिमुलेशन और अन्य दृश्य तकनीकों के माध्यम से, ये अमूर्त विचारों को समझने में मदद करते हैं और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करते हैं। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नीलम ने कहा कि इस तरह के ऑडियो विजुअल माध्यम लिखित अंग्रेज़ी और बोली जाने वाली अंग्रेज़ी के बीच की दूरी को कम करते है और विद्यार्थियों को उन विषयों को आत्मसात करने में मदद करता है, जिससे वे पहले परिचित नहीं रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑडियो विजुअल साधन विद्यार्थियों के लिए दूसरी भाषा सीखने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देते है, क्योंकि उन्हें अंग्रेज़ी भाषा की ध्वन्यात्मक जागरूकता का लाभ स्वाभाविक रूप से नहीं मिला होता। हम साहित्य को किताबों के अलावा ऑडियो व विजुअल माध्यम से देखते व सुनते हैं तो उसे विषय के बारे में हम अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को ऑडियो विजुअल ऐड्स के माध्यम से रुचिकर बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर प्रिया बरेजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के डॉक्टर निधि, डॉक्टर स्वाती पुनिया, डॉक्टर नेहा पूनिया, प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर राहुल,प्रोफेसर रेशु, और प्रोफेसर दीप्ति शर्मा भी मौजूद रहे।

Comments