Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


गीता महोत्सव में आज रविवार को शिरकत करेंगे कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 29, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 29 नवंबर। हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार रविवार को आर्य महाविद्यालय में आयोजित की जा रही जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

  डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इस महोत्सव में जिला भर से स्कूलों के बच्चे बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे है व शानदार प्रदर्शनी का भी सभा स्थल पर आयोजन किया गया है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार रविवार को प्रात: 10 बजे गीता महोत्सव में शिरकत करेंगे और लगाए गए क्राफ्ट मेले का भी अवलोकन करेंगे। यही नहीं रविवार को बाद दोपहर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रोफेशनल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने आम नागरिकों से अपील की कि वे जिला स्तरीय गीता महोत्सव में रविवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। यही नहीं वहां पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का भी आनंद ले और गीता के प्रचार प्रसार में सहभागिता करें। रविवार को ही जिला कारागार में भी गीता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

Comments