विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर फाॅस्टस पर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से एम ए प्रथम वर्ष अंग्रेजी के विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर फाॅस्टस पर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में कुल 19 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेजेंटेशन अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की समग्र प्रतिभा के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीलम दहिया ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को सृजनशील और संवेदनशील बनाती हैं।इस प्रतियोगिता का संचालन और आयोजन अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका दीप्ति शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Comments