Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


प्रस्तुतिकरण कौशल  प्रतियोगिता के विजेताओं  को प्रमाण पत्र एवं सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT जी . टी . रोड स्थित आई. बी .स्नातकोत्तर  महाविद्यालय में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल और मेधा फॉउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कौशल विकास कोर्स के तीन बैचेस के प्रतिभागियों एवं प्रस्तुतिकरण कौशल  प्रतियोगिता के विजेताओं  को प्रमाण पत्र एवं सम्मानित करने के लिए एक समापन समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह का शुभारंभ  मिस्टर तुषार चावला,  प्राचार्य  डॉ अजय कुमार गर्ग,  डॉ अर्पणा गर्ग ,डा.निधि,प्रो. रुचिका और मेधा लर्निंग फाउंडेशन से  मिस्टर शाहिद अली द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया ।    मंच का संचालन डा.निधि ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमारा विद्यालय विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि उनके रोजगार उन्मुख विकास हेतु प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न स्किल जैसे पब्लिक स्पीकिंग , कम्युनिकेशन स्किल, टेक्निकल स्किल्स इत्यादि सिखाने के लिए हमारे महाविद्यालय ने मेधा फाउंडेशन के साथ मिलकर स्किल डेवलपमेंट कोर्स एवं प्रस्तुतीकरण स्किल डेवलपमेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा कि आज स्किल पर आधारित शिक्षा सिर्फ चॉइस नहीं बल्कि समय की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि आज की बढ़ती जनसंख्या के कारण शिक्षा एवं रोजगार में अंतर आ चुका है। आज के प्रतियोगिता वाले युग में वही विद्यार्थी आगे बढ़ पाता है जो शिक्षा के साथ-साथ अलग से विभिन्न स्किल एवं सर्टिफाइड कोर्स में माहिर होता है।हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे महाविद्यालय ने मेधा फाउंडेशन के साथ मिलकर विद्यार्थियों में कौशल की भावना जागृत करने के लिए और उन्हें कुशल बनाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं ताकि उनके भविष्य निर्माण की सही नींव रखी जा सके और उन्हें सशक्त किया जा सके। इसी के तहत हमने 2021 में मेधा लर्निंग फाउंडेशन के साथ मिलकर ओरियंटेशन कोर्स स्टार्ट किए और हम तीन तरह के सर्टिफिकेट कोर्स कंप्लीट कर चुके हैं। इस कोर्स में विद्यार्थियों को सामूहिक कार्य, नेतृत्व के गुण ,प्रस्तुतिकरण  ,संचार स्किल , SWOT विश्लेषण इत्यादि सिखाया गया । इस अवसर पर मिस्टर  तुषार चावला        ने कहा कि समय बदल रहा है और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण तथा कौशल विकास पर जोर देने की जरूरत है तभी हर विद्यार्थी अपनी जिंदगी में नई ऊंचाइयों को छू पायेगा ।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में  डा. निधि , प्रो. रुचिका और  मिस्टर शाहिद ने अहम भूमिका निभाई ।

Comments