Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में दूसरी बार दिव्यांग एवं जरूरत मंद लोगों के लिए विशाल शिविर. डेरा बाबा जोधा सच्चियार पर रहेगा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at December 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : गत वर्ष की भांति पानीपत में दूसरी बार दिव्यांग एवं जरूरत मंद लोगों के लिए विशाल शिविर , श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति एवं जयपुर फूट नई दिल्ली ब्रांच समिति के सहयोग से पानीपत जिले के कुछ अन्य सेवा भावि सेवा संस्थान मिलकर- कृत्रिम एवं अन्य सहायक उपकरण वितरण का तीन दिवसीय शिविर का आयोजन कर रहें हैं।
यह शिविर 5, 6, 7 दिसंबर को जी टी रोड स्थित डेरा बाबा जोधा सच्चियार पर रहेगा। गत वर्ष इस पुनीत कार्य में हमें नगर की सेवा संस्थाओं एवं सेवा भावी लोगों का हमें भरपूर सहयोग मिला |
परिणाम स्वरूप हम कह सकते हैं कि प्रथम प्रयास होते हुए भी यह एक सफल आयोजन था। इस कैंप की विशेषता यह है कि, 15 डॉक्टर की टीम के साथ वर्कशॉप लगा कर कार्य किया जाता हैं ,ताकि जब कोई व्यक्ति आने के 5 घंटे के भीतर भीतर अपना कृत्रिम अंग लेकर के ही घर जा सकता है
गत वर्ष पानीपत प्रशासन, एवम स्वास्थ्य विभाग
का विशेष सहयोग रहा। इस वर्ष भी पूरा सहयोग किया जा रहा हे,
अनेक प्रकार की जाँच एवं मार्ग दर्शन विशेषज्ञयों द्वारा उपलब्ध कराया गया। आंकड़े की बात की जाये तो शिविर में 749 दिव्यांगजनों को 786 प्रकार की उपकरणों की सहायता प्रदान की गई- जिसमें 208 लोगों कृतिम अंग, 160 व्हील चेयर, 119 ट्राई साइकिल, 110 श्रवण यंत्र, 102 छड़ी की सहायता प्रदान की गई ,दिव्यांग एवं विकलांग शिविर के साथ साथ नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन द्वारा जरूरत मंद लोगो के स्वास्थ्य संबंधी चेकअप और आवश्यक दवाइयां भी साथ-साथ नि शुल्क दी जाएगी
इस वर्ष के शिविर को और भी भव्य बनाने के लिए जिले की कुछ नई संस्थाएं व गणमान्य लोग भी हमारे साथ जुड़े हैं।

इस महायज्ञ में इस वर्ष हमारे सहयोगी संस्थाएं:-

पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी।, आज के इस कार्यक्रम में पाइट संस्थान से हरिओम तायल ,आयोजक समिति से संदीप कौशिक ,सुरेश काबरा , राकेश भार्गव ,अनिल रोहिल्ला , पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह,नादे वाला फाउंडेशन से नरेश सिंगला डेरा बाबा जोत सच्चीयार से राकेश भयाना ,सेवा भारती से जिला अध्यक्ष अनिल मित्तल पूर्व मेयर अवनीत कौर ,नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन से डॉ दिव्या राजस्थानी परिवार से पीडी चौधरी समर सिंह ,अमित वर्मा ,सुशील गोयल, तिलक सपरा ,यतिन , सुनील शर्मा, विसरुत आर्य, नमन , परवीन कुमार इत्यादि मौजूद रहे,

विस्तारा कंसल्टेंट, पानीपत। डेरा बाबा जोध सचियार, पानीपत। सेवा भारती, पानीपत। रेड क्रास सोसायटी, पानीपत। नेशनल मेडिकल ऑर्गनाइजेशन, पानीपत। राजस्थानी परिवार सेवा समिति (रजि.), पानीपत। गरीब परिवार सेवा समिति, पानीपत। नादेवाला फाऊन्डेशन। सक्षम, पानीपत।

Comments