Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


ऑटो में सवार महिला से मोबाइल स्नेचिंग करने वाला आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार. मोबाइल, 500 रूपए व ऑटो बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 09 दिसंबर 2025 : सीआईए वन पुलिस टीम ने ऑटो सवार महिला से मोबाइल स्नेचिंग करने वाले आरोपी ऑटो चालक को सोमवार को सेक्टर 18 कट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी मेहर सिंह के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में ग्रेटर नोएडा निवासी महिला नोमलांग माफी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 23 नवंबर को दिल्ली से पानीपत आई थी। यहा वह सिवाह बस अड्डे से एक ऑटो में बैठी। बस अड्डे से थोड़ा चलते ही ऑटो चालक ने उतार दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर ऑटो सहित फरार हो गया। मोबाइल के कवर में 1500 रूपए कैश व एटीएम कार्ड था। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में महिला की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करने के साथ ही अपने सभी सोर्स एक्टिव कर सोमवार को आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल स्नैचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी विकास नगर निवासी ऑटो चालक मेहर सिंह ने पुलिस को बताया वह फैक्टरी में ड्राइवरी करता है। उसने खुद का ऑटो भी लिया हुआ है। ऑटो को कभी कभी सवारियों में भी चला लेता है। 23 नवंबर को वह सिवाह बस अडडे के बाहर से ऑटो में एक महिला सवारी को लेकर शहर की तरफ चला। महिला ने हाथ में मोबाइल पकड़ा था। हाथ में मोबाइल देख उसको लालच आ गया और बस अड्डे से थोड़ा चलते ही महिला को नीचे उतार वह मोबाइल छीनकर ऑटो सहित फरार हो गया था।
मोबाइल के कवर में मिले 1500 रूपए व एटीम कार्ड मिला था। 1500 में से 1000 रूपए उसने खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 500 रूपए, छीना गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments