नशा मुक्त टीम ने गांव में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर जागरूक किया
BOL PANIPAT : 18 दिसंबर: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने वीरवार को महमुदपुर, काबड़ी, नांगलखेड़ी व सिवाह गांव में डोर टू डोर जाकर लोगों को के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरूक किया। टीम द्वारा घर घर जाकर लोगों को नशा छोड़ने और समाज को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया।
पुलिस टीम ने इस दौरान नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बारे विस्तार से बताया।
अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह युवाओं को भविष्य अंधकार में धकेल देता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी रोकना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई संदिग्ध गतिविध दिखे या नशा बेचने व करने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नशे से संबंधित कोई भी MANAS टोल फ्री नंबर 1933 पर साझा की जा सकती है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नागरिक बिना किसी डर या संकोच के नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी साझा करे। यह हेल्पलाइन नंबर सातों दिन 24 घंटे सक्रिय है।
नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशे से शरीर का नुकशान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है। नशे से संबंधित कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में दे, ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके।

Comments