फोन झपटमारी की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 24 अगस्त 2022, थाना इसराना पुलिस की टीम ने फोन झपटमारी की वारदात में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी नीरज निवासी लाखू बूआना को गुप्त सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया आरोपी नीरज पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना इसराना पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम को मंगलवार साय आरोपी के गांव में अड्डे के पास घूमने बारे गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तत्परता से दबिश देकर आरोपी को काबू किया। गहनता से पूछताछ करने के बाद आरोपी नीरज को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना इसराना पुलिस की टीम ने फरवरी में दीपक पुत्र नरेश निवासी लाखु बुआना को शक के आधार पर गिरफ्तार कर गहनता पूछताछ की तो आरोपी दीपक ने गांव निवासी अपने साथी विकाश, राकेश व नीरज के साथ मिलकर जनवरी में शाहपुर से परढ़ाना रोड पर पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया था। पुलिस टीम ने आरोपी विकाश व राकेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक व छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी दीपक, विकाश व राकेश को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में संलिप्त फरार आरोपी नीरज की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
थाना इसराना में सफरूल निवासी उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार परढ़ाना पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
थाना इसराना पुलिस को उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल के मूल निवासी सफरूल शिकायत देकर बताया था वह पिछले कई महीनों से शाहपुर से परढ़ाना रोड पर स्थित एक फैक्टरी में काम कर रहा है। 21 जनवरी की देर साय अपने साथी अख्तर, शाकिम व जाकिर के साथ परढ़ाना से दवाई लेकर फैक्टरी में लोट रहा था। रास्ते में गंदा नाला के पास पहुंचने पर पीछे से अज्ञात 4 युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और हाथा पाई कर उसका फोन छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर थाना इसराना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ फोन झपटमारी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments