Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat EDUCATIONAL , at December 23, 2025 Tags: , , , , , , , , ,

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इसराना, बापौली, मतलौडा, समालखा और पानीपत जिले के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा 

चार लेवल में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता

अब वक़्त आ गया है कि लोग सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर बने: मंदीप कुमार एसडीएम पानीपत 

कॉलेज लेवल-4 पर एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज प्रथम, कक्षा 9 से 12 लेवल-3 पर एस.डी. विद्या मंदिर हुड्डा, प्रथम, कक्षा 6 से 8  लेवल-2 पर डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल प्रथम और कक्षा 3 से 5 लेवल-1 पर एस.डी. वैश पब्लिक स्कूल प्रथम रहा   

BOL PANIPAT , 23 दिसम्बर.   

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल के मार्गदर्शन में और कॉलेज एनएसएस यूनिट्स एवं कॉलेज रोड सेफ्टी क्लब की देख-रेख में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि मंदीप कुमार एसडीएम पानीपत ने किया । प्रतियोगिता में डीएसपी सिटी राजबीर सिंह, एसएचओ अनिल कुमार, पुलिस विभाग से करमबीर और रोहित का भी सहयोग रहा । मेहमानों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने पुष्प-रोपित गमलें भेंट करके किया । क्विज प्रतियोगिता में पानीपत, समालखा, मतलौडा, इसराना और बापौली ब्लाक के लेवल 1 से लेवल 4 की कुल 45 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें से स्क्रीनिंग के बाद पांच-पांच टीमों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया । प्रत्येक टीम में 3 विद्यार्थी थे । लेवल-1 कक्षा 3 से 5, लेवल-2 कक्षा 6 से 8, लेवल-3 कक्षा 9 से 12 और लेवल-4 में कॉलेज के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । 

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे|

लेवल-1 (कक्षा 3 से 5)

  • जयश्री – एसडी वैश पब्लिक स्कूल – प्रथम 
  • यशवी – एसडी वैश पब्लिक स्कूल – प्रथम
  • सान्वी – एसडी वैश पब्लिक स्कूल – प्रथम 
  • शिवन्या – सन राइज पब्लिक स्कूल भालसी – द्वितीय
  • आदित्य – सन राइज पब्लिक स्कूल भालसी – द्वितीय
  • अवनी – सन राइज पब्लिक स्कूल भालसी – द्वितीय
  • आराध्या – महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल समालखा – तृतीय
  • काव्या – महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल समालखा – तृतीय

लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) 

  • ख़ुशी – डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत – प्रथम
  • अर्व – डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत – प्रथम
  • लविश – डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत – प्रथम ,
  • रिया – जीएम स्कूल चमराडा – द्वितीय
  • समरीन – पी.एम. श्री GG SS डाहर – द्वितीय
  • सीरत – आर.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इसराना – द्वितीय
  • प्रतीक – हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल समालखा – तृतीय
  • भुवि – हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल समालखा – तृतीय
  • मन्शा – GG SS, चुलकाना  – तृतीय

लेवल-3 (कक्षा 9 से 12) 

  • आदित्य जैन – एसडी विद्या मंदिर हुडा – प्रथम
  • भाविक जोशी – एसडी विद्या मंदिर हुडा – प्रथम
  • मयंक जैन – एसडी विद्या मंदिर हुडा – प्रथम 
  • इशांत – जीएमएसएसएस स्कूल इसराना – द्वितीय
  • वंश – जीएमएसएसएस स्कूल इसराना – द्वितीय
  • रेहान – GSSS, इसराना – द्वितीय 
  • मुस्कान दीक्षित – पाईट संस्कृति स्कूल पानीपत – तृतीय
  • कृतिका अरोड़ा – पाईट संस्कृति स्कूल पानीपत – तृतीय
  • सूरज – पाईट संस्कृति स्कूल पानीपत – तृतीय 

लेवल-4 (कॉलेज लेवल) 

  • एकलव्य अरोड़ा – एसडी पीजी कॉलेज पानीपत – प्रथम
  • विशाल कुमार – एसडी पीजी कॉलेज पानीपत – प्रथम
  • सरबजीत सिंह – एसडी पीजी कॉलेज पानीपत – प्रथम
  • अन्नू देवी – SNSMK राजकीय महाविधालय बहरामपुर बापौली – द्वितीय
  • वंशिका – SNSMK राजकीय महाविधालय बहरामपुर बापौली – द्वितीय 
  • राहुल – राजकीय आईटीआई पाथरी – तृतीय
  • मंजीत – राजकीय आईटीआई पाथरी – तृतीय
  • जोशी – राजकीय आईटीआई पाथरी – तृतीय 

विदित रहे कि क्विज प्रतियोगिता के इस अभियान की शुरुआत तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक शत्रुजीत कपूर आईपीएस की प्रेरणा से 2013 में शुरू हुई और आज यह अभियान रिकॉर्ड भागीदारी का अनूठा उदाहरण बन चुका है और इसे लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी स्थान मिला है । पुलिस विभाग के समस्त ऑफिसर और शिक्षा विभाग के सांझा प्रयासों से इस प्रतियोगिता के आयोजन में रिकॉर्ड संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया है । 

मंदीप कुमार एसडीएम पानीपत ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा लोगो को नियमों का पालन करवाने के पुरे प्रयास किये जा रहे है ताकि नियमों का पालन न करने वालो पर नज़र रखी जा सके । विदेशों में कम दुर्घटनाये होने का कारण वहां के लोगों का अनुशासनप्रिय होना है । वक़्त आ गया है कि लोग अब सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हो । ड्राइविंग की समझ के अभाव और यातायात नियमों की निरंतर अवहेलना ने हमारी सड़कों को बेहद असुरक्षित बना दिया है । यह कोई कम आश्चर्य की बात नहीं है कि मोटर वाहन चालकों, पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों और यहाँ तक कि यातायात पुलिस कर्मियों को भी यातायात के नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है । सुरक्षित ड्राइविंग की जानकारी के अभाव और यातायात के नियमों को भली-भाँती लागू न किये जाने के कारण आज सड़कों पर अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है । भारत में हर साल एक लाख चालीस हज़ार से अधिक व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते है । केवल पिछले दशक में ही देश में सड़कों पर होने वाली मौतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है । 

राजबीर सिंह डीएसपी सिटी ने बढती दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि   स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व के कुल वाहनों में से केवल एक प्रतिशत वाहन भारत में है जबकि विश्व में होने वाली कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 10 प्रतिशत हादसे भारत में होते है । हमें चाहिए की हम बचपन से ही अपने बच्चो को यातायात ने नियमों और सड़क-चिन्हों के बारे में बताये और सिखाये । सड़क सुरक्षा एक सामाजिक कार्य होने के साथ-साथ मानव जीवन से जुड़ा पहलू है, जिसकी अनदेखी अमूल्य जीवन पर भारी पड़ सकती है। सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना आवश्यक है।     

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करने का गुण हर युवा में होना चाहिए । वाहनों की बढती संख्या ने सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दे को प्रासंगिक बना दिया है । अब सड़क पर चलने वाले हर इंसान की जान को बचाना और संजोना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए । यातायात संबन्धित ज्यादातर समस्याएँ युवाओं से जुड़ी है । ऐसे में हर युवा का दावित्व है कि वह आने वाली पीढ़ियों को निराश न करे और सड़क सुरक्षा को मन से अपनाए और सड़क सुरक्षा के नियमों को पढ़े और समझे । मस्ती और जोश में आकर वाहनों को चलाना अकसर घातक सिद्ध होता है । सड़क सुरक्षा एक संवेदनशील मुद्दा है जिसको पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता के साथ हर बार उठाया है और समाज को नई दिशा दिखाई है । क्विज प्रतियोगिता भी इसी उद्देश्य से आयोजित की गई है ।

Comments