अध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : 31 जनवरी आज आर्य वरिश्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में अध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबन्धन समिति के प्रधान मा0 श्री दलीप सिंह आर्य रहे तथा विशिष्ट अतिथि प्रबन्धक रामपाल सिंह जागलान, कोशाध्यक्ष अशोक आर्य, देषराज वर्मा व आर्य समाज काबड़़ी के उप प्रधान ओमदत्त आर्य रहे। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य मनीश घनगस ने की। प्राचार्य मनीश घनगस ने सभी अतिथियों का विद्यालय प्रांगण में पहुचने पर स्मृति चिन्ह देकर उनका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन किया।
समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबन्धन समिति के प्रधान मा0 श्री दलीप सिंह आर्य ने कहा कि षिक्षा विकास की धूरी है। लोग एक आम आदमी को महामानव बना देती है। दुनियां के जितने भी देष विकसित राष्ट्र बने हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे शिक्षा ही है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गुरू को गोविन्द का दर्जा दिया गया है। इस उपलब्धि और सम्मान को कायम रखने में अध्यापकों को और अधिक सहयोग देना चाहिए। अध्यापक और छात्र ही इस विद्यालय की आन बान और षान हैं। विद्यालय के प्राचार्य मनीश घनगस ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज को आगे बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हम सभी का सौभाग्य है कि परमात्मा ने हमें मानव जीवन दिया है और हम एक शिक्षक हैं। हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम एक अच्छे शिक्षक की भूमिका निभाएं और समाज को शिक्षित बनाने में अपना अहम योगदान देे। परमात्मा ने हमें जो शिक्षा का कार्यभार सौंपा है उसे हम पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य समझकर निभाएं तभी मानव जीवन तथा एक शिक्षक का कार्य सिद्ध होता है।
इस अवसर पर प्रबन्धन समिति के सदस्यों द्वारा अनिल कुमार, अनिल कौशिक, दिनेश कुमार, कुषाल सहगल, जितेन्द्र सिंह, संजय भारद्वाज, अंकित, महेन्द्र, हरपाल सिंह, मुकेष कौशिक, नवरत्न, प्रवीन वर्मा, रघुवीर दत्त, रविन्द्र रावल, सुन्दर रावल, सन्दीप, सीमा , विनोद मैहला, सोनू वर्मा, गौरव को कोरोना काल के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments